पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशों ने की हत्या

कुशीनगर/जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के खोठही में पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से काटकर निर्मम से हत्या कर दी गई। जिस समय हमला हुआ उस वक्त वो देर रात गांव के बगल के टोले में किसी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।रामकोला थानाक्षेत्र के खोटही गांव के पूर्व प्रधान रामहरख यादव वर्तमान में भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का कार्यभार संभाल रहे थे। जिनकी अज्ञात हमलावरों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। पूर्व प्रधान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी है। जानकारी के मुताबिक, खोटही के दूसरे टोले पर एक शादी समारोह में शरीक होने गए पूर्व प्रधान बाइक से अकेले ही घर आ रहे थे।गांव पहुंचने के पहले ही खोटही टोला निर्भया कर्बला के पास उनकी धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं देर रात निर्ममता से हुई हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस घटना के संबंध में कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने की सूचना रामकोला पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया जिसपर धारदार हथियार के निशान थे। मृतक की पहचान रामहरख यादव के रूप में हुई है। उनके परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।