महराजगंज

वित्त राज्यमंत्री ने पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को दी मकर संक्रांति की शुभकामना।

वित्त राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी मकर संक्रांति की शुभकामना।
बृजमनगंज महराजगंज
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी मकर संक्रांति के अवसर मंगलवार को नगर पंचायत बृजमनगंज में स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा सभी मिलजुलकर सरकार की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताए। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद वे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कौशिल्या देवी के कुछ दिन पूर्व निधन होने पर उनके घर वार्ड नं दो गए।वहां स्व कौशिल्या देवी के पति व भाजपा नेता तुलसीराम गोंड व सभासद पुत्र जय प्रकाश गोंड से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके बाद वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नं पांच रानी लक्ष्मीबाई नगर के निवासी राजन जायसवाल के वहां पहुंचे। उनकी भी पत्नी का कुछ दिन पूर्व लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उन्होंने परिवार वालों को दुःख की घड़ी में साथ रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव,भाजपा नेता योगेंद्र यादव, हरीशचंद्र सोनकर,राजू सिंह, दिलीप गुप्ता,जितेंद्र शर्मा, सोनू गुप्ता,

सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!