ब्रेकिंग
*नवीन प्राथमिक विद्यालय अतरौली में आज पोलियो बूत पर गंदगी का अंबार**मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार नगर पंचायत बांसगांव**मुख्यमंत्री का आगमन कल,स्वागत के लिए तैयार बांसगांवनमो कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल से निकलेंगें खिलाड़ी : विमलेश पासवान*बांसगांव में पूर्व चेयरमैन ने बांटा 40 उज्जवला गैस कनेक्श*मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा*बंदोह नाला में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस*31.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा गजपुर-कौड़ीराम मार्ग का चौड़ीकरण*बघराई में भाजपा के विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन**सभी लोगों को सत्य को आभूषण बनाना चाहिए- आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री*लोनी बॉर्डर पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेशबृजमनगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक कल।*तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा-ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंह

गोरखपुर

सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना

सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना

गौरव सिंह बांसगांव

सुहागिन महिलाएं भगवान गौरी गणेश कार्तिक भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं

बांसगांव गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाए जाने वाला पर्व करवा चौथ व्रत बुधवार को निराजल रखा और शाम को पति की पूजा अर्चना किया। इस पर्व पर आस पड़ोस के मंदिरों पर भी सुहागिनों की भीड़ लगी रही जहां पर महिलाएं व्रत रखकर भगवान के मंदिरों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि व पति के दीर्घायु की कामना की।सुहागिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु उन्नति और सफलता घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए करवा चौथ व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और सभी की मंगल कामना की। इस व्रत पर महिलाएं चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं सुहागिन महिलाओं का बहुत ही यह पर्व महत्वपूर्ण पर्व होता है जो सौभाग्यवती महिलाएं करती हैं इस पर्व पर व्रती महिलाएं भगवान गौरी गणेश का विधि विधान से पूजा करती हैं जिसमें पूजन सामग्री पर विशेष ध्यान दिया जाता है पूजन सामग्री में चन्दन सहद अगरबत्ती फूल अक्षत दूध दही घी शक्कर सिंदूर कंगी चुनरी चूड़ी और चलनी आदि विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से सुहागन व्रती महिलाएं पूजन अर्चन कर अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए उपवास रहकर  इसके बाद ऊं चंद्रमसे नमः मंत्र का जाप करते हुए चार बार परिक्रमा करके चंद्र देव की आरती की गई और चलनी से चांद का दर्शन कर पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रतियों द्वारा व्रत को समाप्त किया गया। इसी क्रम में गोरखपुर के बांसगांव स्थित अर्चना दूबे अपने जीवनसाथी पत्रकार भीम दुबे के साथ पूजन अर्चन कर भगवान से मंगल कामना सुख समृद्धि की प्रार्थना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!