संतकबीर नगर

महेंद्र बने राइज एंड शाइन सोसाइटी के कंपनी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मनोनय पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव

– संस्था के जिला प्रभारी नियुक्त किए गए सुनील कुमार त्रिपाठी

संवाददाता,गोरखपुर।
हर समुदायों के बीच हर क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली एक मात्र संस्था राइज एंड शाइन सोसाइटी द्वारा 31 अगस्त दिन मंगलवार को सिविल कोर्ट में बैठक के दौरान मौके पर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंटू साहनी,राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र कुमार साहनी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट इस बैठक में कंपनी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार विश्वकर्मा व जिला प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी एडवोकेट को नियुक्त किया गया। नव मनोनीत हुए कंपनी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि कंपनियों के भुगतान को लेकर हर स्तर से ग्राहकों को भुगतान करवाया जाएगा।
वहीं मनोनीत किए गए सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संस्था के प्रति तन मन धन से जिले के समस्त तहसीलों,ब्लॉकों एवं ग्राम सभाओं में तेजतर्रार हर प्रकार के लोगों को संस्था से जोड़ना मेरा दायित्व है, ऊर्जावान व्यक्तियों से जुड़कर संस्था को आगे ले जाना मेरा मकसद है।
मौके पर संस्था के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शशांक सक्सेना, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ सचिव सुनील कुमार, आदि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारियों ने शुभकामना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!