उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

महराजगंज डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी फरियाद,

नौतनवा महराजगंज: शनिवार को लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इस बार सोमवार को नौतनवा तहसील में किया गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी से बात करते हुए उसके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 83 शिकायतें आयीं, जिसमें सबसे अधिक अवैध कब्जा और घरेलू हिसा और आवास, स्टांप चोरी, रंगदारी वसूली, विकलांग सर्टिफिकेट के मामले, विवाद के मामले आदि की थीं। इसमें से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के दिए आदेश।
समाधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए जिला विकास अधिकारी। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण। उपायुक्त, श्रम रोजगार। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी। जिला कृषि अधिकारी। जिला सेवायोजन अधिकारी। अधिशासी अभियंता नलकूप। अधिशासी अभियंता, विद्युत खंड नौतनवा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र। प्रभागीय वनधिकारी। अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड द्वितीय। अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड प्रथम। इन सभी तेरह कर्मचारियों को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने नवंबर माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल, सीएमओ अशोक श्रीवास्तव, एसडीएम राम सजीवन मौर्य, सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह , न्याब तहसीलदार विवेकानंद दूबे, ईओ वीरेंद्र राव,सोनौली इंस्पेक्टर शशांक राय नौतनवा इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!