कुशालिया गांव मे भारतीय किसान यूनियन भानु व किसान क्रांति दल की महापंचायत का हुआ आयोजन
दीपक सिंह, गाजियाबाद। गाज़ियाबाद मे कुशालिया गांव भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव व किसान क्रांति दल के जिलाध्यक्ष श्री पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया की आज कुशालिया गांव मे भारतीय किसान यूनियन भानु व किसान क्रांति दल की महापंचायत का आयोजन हुआ,यह कार्यक्रम ठाकुर भानु प्रताप सिंह जी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ, जिसमे सतपाल सिंह त्यागी जी को जिला अध्यक्ष बागपत का पद सौंपा गया और इरफान खान जी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को देखा गया और संगठन को संगठित व मजबूत करने के लिए आज बहुत सारे पदाधिकारी को जोड़ा गया इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर भानु प्रताप जी,राष्ट्रीय महासचिव श्री पंडित शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री श्री पंडित रविंद्र शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री यदुवेन्द्र सिंह उर्फ जंगली फौजी मंडल महासचिव मेरठ राजीव गुप्ता,राष्ट्रीय सचिव नईम त्यागी यह सभी पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में सभी आसपास के गांव वालों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर जनसैलाब के साथ फूलमाला से स्वागत किया, और अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोला और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर भानु प्रताप जी,ने किसान क्रांति दल से 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया और किसानों को भरोसा दिलाया की हम उनके साथ है।