उत्तरप्रदेशकुशीनगरगोरखपुरघुघलीठूठीबारीदेवरियानिचलौलपनियरापरतावलफरेंदाबस्तीमहाराजगंजसिसवा बजारसोनौली

इंडिया गठबंधन से लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी का हुआ भव्य स्वागत

छह बार के सांसद को हराकर इतिहास रचने का काम करेंगे वीरेंद्र चौधरी: सिद्धार्थ पांडे

फरेंदा/महराजगंज फरेन्दा विधायक वीरेन्द्र चौधरी को इण्डिया गठबंधन से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्यासी वीरेन्द्र चौधरी का आनन्दनगर स्टेशन आगमन पर कांग्रेसियों वं गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओ ने रेलवे स्टेशन के पीछे परिसर पर भव्य स्वागत किया। परिसर में उत्साह से लबरेज युवा समाजसेवी सिद्धार्थ पांडे ने कहा की छह बार के सांसद को हराकर वीरेंद्र चौधरी इतिहास रचने का काम करेंगे।

वीरेंद्र चौधरी ने बड़े जलूस के साथ नगर होते हुए अम्बेडकर तिराहे पर जाकर डॉ भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद हजारों समर्थको के साथ लेहड़ा मंदिर जाकर पूजा अर्चना किये।
मन्दिर से आगमन के बाद पूर्वी बाईपास पर वीरेन्द्र चौधरी ने कहा की देश में भाजपा विरोधी एक लहर चल रही है। लोकतंत्र के महासंग्राम में जनता को तय करना होगा कि शासन उनका होगा अथवा इ.डी. या सी बी आई का होगा।
उन्होंने कहा की इस बार जनता की अपनी सरकार होंगी, किसी व्यक्ति विशेष का नहीं चलेगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ गयी है इसका अंत परिवर्तन है। इसके बाद वीरेन्द्र चौधरी महदेवा चौराहा पर जनसभा को भी सम्बोधित किया।
स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाशलाल, पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता, रामप्यारे प्रसाद, हृदय नारायन पाण्डेय, यशोदा श्रीवास्तव, विजय सिंह, डॉ राम नारायण चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष झीनकू चौधरी, डॉ अजय चौधरी, अशोक चौरसिया, शिवदयाल सहित बड़ी संख्या में नेता व समर्थक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!