गोरखपुर
आजीविका मेले का हुआ आयोजन
गौरव सिंह,बांसगांव गोरखपुर।आकांक्षी विकास खण्ड के तहत संकल्प सप्ताह अंतर्गत विकास खंड बांसगांव के ग्राम बैदौली बाबू में आजीविका मेला का आयोजन किया गया।
जिसमें अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी राहुल कुमार मिश्र ने किया उन्होंने सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। CM फेलो संगीता जयसवाल ने विकास खंड को विकास के पथ पर आगे ले जाने हेतु समस्त विभागों को समन्वय के साथ काम करने हेतु और समस्त ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टाल लगाया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, प्रधान प्रतिनिधि विकास सिंह, BMM रविंद्र, पंकज, घनश्याम, समूह सखियाँ, iCRP FNHW, आजीविका सखी और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।