कुशीनगर
नेताओं का गढ़, फिर भी नही बना ओवर ब्रिज


रंजीत गुप्ता,कप्तानगंज।
तहसील के रामकोला से परतावल जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित ढाला जो वर्तमान का मुख्य समस्या बनी हुई है।
कहने को तो इस क्षेत्र में नेताओं का भरमार है पर समस्या का समाधान करने वाला कोई नही है। आये दिन समस्या बढ़ती जा रही हैं अब तो लगन भी शुरू हो गया है अब अगर आप को उस मार्ग पर जाने के लिए कम से कम 1 से 2 घंटे का समय निकाल कर जान जोखिम में डालकर जाना होगा। बताते चलें कि इसी रास्ते पर आज शाम एम्बुलेंस को निकालने मे काफी मशक्कत का सामना करनी पड़ी।
लेखक बंधु भी लोग लिखते लिखते थक गए है पर उसका कुछ समाधान नही हो पा रहा है अब जनता कहा गुहार लगाए ये सोचने पर मजबूर हो गया है, कब निकलेगा रास्ता पता नहीं।जिम्मेदार मौन हैं।