ब्रेकिंग
*बांसगांव में पूर्व चेयरमैन ने बांटा 40 उज्जवला गैस कनेक्श*मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा*बंदोह नाला में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस*31.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा गजपुर-कौड़ीराम मार्ग का चौड़ीकरण*बघराई में भाजपा के विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन**सभी लोगों को सत्य को आभूषण बनाना चाहिए- आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री*लोनी बॉर्डर पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेशबृजमनगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक कल।*तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा-ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंहभाजपा ने बूथों पर नए मतदाता जोड़ने का चलाया अभियानदिव्यांग बच्चों का तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।पत्रकार के बाबा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहरशिव और विष्णु का तत्व एक हैं कवि चंद्र महाराज

उत्तरप्रदेशमहराजगंज

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तहसील इकाई फरेंदा का चुनाव हुआ सम्पन्न उमाकांत विश्वकर्मा हुए अध्यक्ष पहली बार फरेंदा तहसील पर अध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव


फरेंदा/महराजगंज जर्नलिस्ट प्रेस क्लब फरेन्दा तहसील की नयी कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को वन विश्राम गृह पर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को छोड़कर सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें उमाकांत विश्वकर्मा अध्यक्ष व केशव मिश्रा महामंत्री बने।
चुनाव अधिकारी सुधेश मोहन श्रीवास्तव, एस पी साहनी व चुनाव प्रभारी विपिन श्रीवास्तव व रवि त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। निर्विरोध हुए चुनाव में केशव मिश्रा महामंत्री,अभिषेक अग्रहरी व रमेश यादव मंत्री,रामकिशुन संगठन मंत्री,जय सिंह कोषाध्यक्ष व मोहम्मद सई आय व्यय निरीक्षक चुने गए।
वही अध्यक्ष पद के लिए विशुनदेव त्रिपाठी,उमाकांत विश्वकर्मा व संतोष जायसवाल ने नामांकन पत्र जमा कर ताल ठोक दी। लेकिन बाद में संतोष जायसवाल ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद दो उम्मीदवारों के बीच मतदान कराया गया। जिसमें उमाकांत विश्वकर्मा को 33 मत और विशुनदेव त्रिपाठी को 24 मत मिला। इस प्रकार उमाकांत विश्वकर्मा ने अपने प्रतिद्वंन्दी विशुनदेव त्रिपाठी को 9 मत से हरा दिया तथा उपाध्यक्ष के पद पर हुए चुनाव में हरि नारायण यादव को 36 मत,हरिप्रकाश पांडेय को 26,विश्वामित्र को 22 मत व विजय पांडेय को 19 मत मिला।उपाध्यक्ष पद पर 2 लोगो को निर्वाचन होना था इस तरह से हरिनारायण यादव व हरिप्रकाश पाण्डेय विजयी हुए।
इसके साथ ही 11 कार्यकारिणी का भी निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें देवा नन्द यादव, राहुल प्रताप सिंह,वीरेन्द्र सिंह यादव,शैलेश पांडेय,राहुल पाण्डेय,रत्नेश उपाध्याय,अविमुक्त पाण्डेय,आशीष भारती,मुहम्मद जावेद खान व वीरेन्द्र श्रीवास्तव निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!