भाजपा की जिला कार्यसमिति के बैठक में पंकज चौधरी ने गिनाया भाजपा का कार्य योजना

अमज़द हुसैन
आज भारतीय जनता पार्टी महाराजगंज की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने मंच का संचालन किया।कार्य समिति की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला कार्य समिति को संबोधित करते हुए कहा कि, गरीबों एवं पिछड़ों की भाजपा ही सच्ची हितैषी है।भाजपा ने हमेशा गरीबों के बारे में सोचा है। लोगों की पहली आधारभूत आवश्यकता होती है रोटी और मकान ,भाजपा सरकार ने गरीबों को निशुल्क अनाज एवं आवास देकर उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अभिन्न्न भारत के सपने को साकार करते हुए कश्मीर से कन्या कुमारी तक के भारत की भौगोलिक स्थिति को साकार रूप देते हुए धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने का जो ऐतिहासिक फैसला किया वह भाजपा सरकार और देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर निर्माण के मार्ग को प्रशस्त करने में जिस प्रकार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाओं के लिए अभिशाप बन चुके तीन तलाक के कानून को समाप्त करने का साहस और कठिन निर्णय का भी श्रेय भाजपा की केंद्र सरकार को ही जाता है।
जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों व किसानो के हित में समर्पित हो कर कार्य किया है।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की प्रदेश सरकार ने गरीबों, वचितों और असहायों के अनेक योजनाएं बनाई हैं। आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ को सशक्त करने के लिए कार्य योजना बनाई गयी है। 31 जुलाई तक उन बूथों पर कार्य करना है जहा भारतीय जनता पार्टी हारती है और बूथ को एक बार फिर मजबूत बनाना है।
इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, विधायक प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, अरुण शुक्ला, समीर त्रिपाठी , नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, इंजि विवेक गुप्ता, प्रमुख हरिशंकर वर्मा, प्रमुख संघ अध्यक्ष पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, रामाज्ञा निषाद,जितेंद्र , संजय वर्मा,बबलू यादव, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, सरोज पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने भी आपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अरविंद मौर्य, बाबू नंदन शर्मा, गुलाब चौरसिया, भोला मल्ल,पूर्व जिला मंत्री भगवंत शास्त्री, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला,पूर्व ज़िला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, तारा पाल, वंदना त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धीरज वर्मा-NDTV24