महाराजगंज

नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, लूट और महिला से छेड़छाड़ के मामले में उच्चाधिकारी जांच कर लेंगे तब होगी कार्यवाही : सिन्दुरिया पुलिस

मिठौरा/महराजगंज। सिंदुरिया थानान्तर्गत एक गांव की महिला ने स्थानीय थाने के पुलिस पर केश को दबाने का आरोप लगा रही है। पीडि़त महिला ने बताया कि तहरीर देने के बाद पुलिस थाने बुलाई और पुरानी रंजिश आदि का हवाला देते हुए कहा कि मामले की हमारे उच्चाधिकारी जांच कर लेंगे तब जाकर कोई कार्यवाई की जाएगी। मामला सिंदुरिया थान्तर्गत एक गांव की है। महिला ने स्थानीय थाने में 11 मई को लिखित तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूट और महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मिली तहरीर के अनुसार महिला ने बताया कि उसके गांव के ही दो युवक रात के करीब 11 बजे मेंरे छत पर चढक़र छत पर सोये मेरे दो बच्चों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर उनसे मारपीट किया तथा छत से उन्हें धकेल दिया। शोर सुनकर आवेदिका की जेठानी आयी तो मनबढ़ों ने उसके साथ भी छेड़छाड़ किया। घर में रखा नकदी भी चुरा ले गए। साथ ही साथ बदनीयती से घसीटते हुए नहर पर ले गए। जहाँ महिला द्वारा शोर मचाने पर उसका एंड्रॉयड फोन छीन धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!