जुलाई मे1.16लाख करोड़ पहुचा जीएसटी संग्रह का आकड़ा,
महराजगज 4 अगस्त। विगत जुलाई20के सापेक्ष जुलाई21में 33प्रतिशत की हुई बढोत्तरी
महराजगंज।कोरोना के मुश्किल दौर के बीच जीएसटी संग्रह में बड़ी वृद्धि हुई है।केन्द्रीय वित्त मंत्रालय सफलता की ओर तेजी से बढ रहा है।जीएसटी संग्रह मे बढोत्तरी देश की अर्थव्यस्था को सुदृढ करने का द्वार खोल रहे है।वित्त मंत्रालय ने जुलाई के जीएसटी राजस्व के आकड़े प्रस्तुत किये।केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जीएसटी संग्रह का आकड़ा साझा कर जुलाई 21में 116393करोड़ राजस्व एकत्रित करने की जानकारी दी।जुलाई 21में संग्रह जीएसटी विगत जुलाई20मे संग्रह जीएसटी से33प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स संग्रह में विभिन्न प्रदेशो का आकड़ा और वृद्धि दर शेयर किया है।जीएसटी संग्रह के आकड़ो पर गौर करे तो सबसे अधिक 95प्रतिशत ग्रोथ लद्दाख का है।इसके अलावा दादर नागर हवेली का ग्रोथ74 प्रतिशत अरुणाचंल प्रदेश का69प्रतिशत,झारखंड व उड़ीसा का 54हरियाणा का 53महाराष्ट्र का51मणिपुर का48,जम्मू कश्मीर व दिल्ली 45 तमिलनाडु व गुजरात का 26प्रतिशत ग्रोथ हुआ है।विगत वर्ष जुलाई20 से इस साल जुलाई 21में 33प्रतिशत अधिक कर संग्रह हुआ है।जुलाई 21 मे सकल जीएसटी राजस्व116393करोड़ रुपये में केन्द्रीय जीएसटी22197करोड़ राज्य जीएसटी28541करोड़ एकीकृत जीएसटी57864करोड़ ₹तथा 7790₹उपकर है।जानकारो की माने तो जीएसटी राजस्व आकड़े देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने मे अहम साबित होंगे।वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी द्वारा शेयर जीएसटी संग्रह की उपलब्धि पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, नपा अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल,भाजपा अध्यक्ष परदेशी रविदास रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, लालचंद चौधरी ,अजय श्रीवास्तव अमरनाथ पटेल , ओम प्रकाश पटेल, संजीव शुक्ल, विनोद गुप्ता आदि लोगो खुशी व्यक्त की।