गाजे बाजे के साथ निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

लक्ष्मीपुर महराजगंज
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया रघुवीर में शनिवार को गाजे बाजे के साथ श्री श्री रुद्र महायज्ञ का भब्य कलश यात्रा निकाली गई। 151 महिलाएं व कन्याओं ने सिर पर कलश रख जयघोष लगाते चल रही थीं। युवा हाथों में भगवाध्वज लिए भक्ति गीतों पर झूमते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से यज्ञाचार्य शास्त्री पं० जय त्रिपाठी श्री अयोध्या धाम के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों के द्वारा नववर्धनिय पूजन कराकर यजमानों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद हरैया रघुवीर शिव मंदिर से निकलकर काली माता स्थान से होते हुए भैंसहवा, समरधीरा चौराहा, रघुनापुर होते हुए अमहवा घाट पर पहुंची। जहां पं० विकास पाठक सत्यम मिश्रा सतीश मिश्रा विकास पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरणी अनुष्ठान रोहिन नदी के अमहवा घाट पर पूरा कराया। कन्याओं द्वारा 151 कलश में जल भरने के बाद यज्ञ स्थल हरैया रघुवीर पहुंची।इस दौरान यज्ञ कर्ता धीरेंद्र दास शुक्ल समिति अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव चौथी यादव इंद्रेश यादव डॉ विनोद यादव दिनेश चौबे मुनिराम यादव श्रीराम गौड़ शिवप्रसाद चौधरी धीरेंद्र नाथ पांडेय गुड्डन बाबा मनोज यादव सोमई यादव गोलू मद्धेशिया परमेश कुमार रामचन्द्र यादव चन्द्रकेश यादव रमाशंकर जायसवाल ग्राम प्रधान संतोष कुमार सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।