ब्रेकिंग
*बांसगांव में पूर्व चेयरमैन ने बांटा 40 उज्जवला गैस कनेक्श*मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा*बंदोह नाला में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस*31.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा गजपुर-कौड़ीराम मार्ग का चौड़ीकरण*बघराई में भाजपा के विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन**सभी लोगों को सत्य को आभूषण बनाना चाहिए- आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री*लोनी बॉर्डर पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेशबृजमनगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक कल।*तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा-ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंहभाजपा ने बूथों पर नए मतदाता जोड़ने का चलाया अभियानदिव्यांग बच्चों का तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।पत्रकार के बाबा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहरशिव और विष्णु का तत्व एक हैं कवि चंद्र महाराज

उत्तरप्रदेशगोरखपुर

अहिंसात्मक सत्याग्रह पर शासन की हिंसात्मक प्रतिक्रिया असंवैधानिक

मुख्य अभियंता कार्यालय 24 दिनों से तालाबंद

 

 

 मुख्य अभियंता कार्यालय के मुख्य द्वार सार्वजनिक मार्ग पर सत्याग्रही सत्याग्रह को विवश

गोरखपुर। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की शंखनाद करने वाली सरकार के मुख्यमंत्री के गृह नगर गोरखपुर में सीएजी रिपोर्ट आधारित 794 दिनों से प्रचलित सत्याग्रह संकल्प संदर्भित प्रकरण में आरोपी अभियंताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की विफलता पर प्रबुद्ध व आम नागरिक सोचने को विवश हैं कि आखिर जीरो टॉलरेंस की शंखनाद भ्रष्टाचारियों पर विफल क्यों है यही कारण है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के शंखनाद की सत्य निष्ठा संदिग्ध है?
कहीं भ्रष्टाचारियों के कारित भ्रष्टाचार में शासकीय तंत्र में बैठे व्यवस्था के पोषकों की बराबर की भागीदारी तो नहीं?
कहीं ऐसा तो नही कि भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार की गंगोत्री से वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस के संखनाद की उत्पत्ति तो नही?

या यह कहा जाए की वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने में किन्ही कारणों से पूर्णतया विफल है?
कहीं वजह यह तो नही कि वर्तमान सरकार के राजनीतिक व्यय और भौतिक पिपासाओं की पूर्ति भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार के बलबूते पर है? शायद इन्हीं कारणों से भ्रष्टाचार में संलिप्त भ्रष्ट अभियंताओं द्वारा कार्यालय कार्य दिवस में 25 दिनों से ताला बन्दी और सत्याग्रहियों को सत्याग्रह स्थल से बेदखल करने जैसे गम्भीर अपराध करते हुये संवैधानिक अधिकारों के हनन के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने में सत्ता के नशे में डूबे सत्तासीन भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में मशगूल हैं।
उपरोक्त बातें सत्याग्रह पर बैठे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने विगत 2 वर्षों से अधिक समय से सत्याग्रह की उपेक्षा की पीड़ा महसूस करते हुए कही।
सत्याग्रह स्थल पर बैठे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी दोगली नीति पर आधारित है, जिसकी पुष्टि समूचे उत्तर प्रदेश में लोक सेवकों के निरंकुश अपराधिक कृतियों एवं लोक उपेक्षात्मक कार्यशैली के साथ साथ नित्य नए भ्रष्टाचार के अंजाम दिए जाने के स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन के तुलनात्मक अवलोकन करते हुए किया जा सकता है।
सत्याग्रह स्थल पर संगठन रमाकांत पांडेय”राजू”प्रदेश अध्यक्ष, डीएन सिंह प्रदेश संयोजक, आरके श्रीवास्तव, रामचंद्र दुबे जिला मंत्री, शमशेर जमा खान महानगर मंत्री,पवन कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष कुशीनगर, साहेब राम साहनी जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर,राजमंगल गौड़,राष्ट्रीय लोक दल के विजय यादव,अमीर यादव सहित अन्य सत्याग्रही मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!