ब्रेकिंग
शिव और विष्णु का तत्व एक हैं कवि चंद्र महाराजपीजी कॉलेज में एनसीसी द्वारा साइकिल रैली एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर काआयोजन सम्पनउप जिलाधिकारी फरेंदा ने किया उर्वरक बिक्री केन्द्रों का निरीक्षणविवाहिता ने पंखे में फंदा लगाकर की आत्महत्याबांसगांव में आरोग्य हेल्थ केयर का हुआ उद्घाटनबांसगांव सीएचसी का हाल एसडीएम के निरीक्षण मे 7 डाक्टर मिले गायबवोटर जनचेतना अभियान का किया गया बैठकसोनौली बार्डर पर नेपाल में प्रवेश कर रहे दो ईरानी नागरिक गिरफ्तारजनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं तिन सौ लोगों की समस्याएं हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मिलेगी भरपूर मदद मुख्यमंत्रीएसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षणदिसंबर में होगी जनपदीय स्काउट गाइड रैली जनपदीय स्काउट गाइड रैली दिसंबर मेंउगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा हुआ छठ का महापर्वअन्यंत्रित होकर बाइक ईंट से टकराई युवक की दर्दनाक मौत।बिग ब्रेकिंग क्रिकेट विश्व कपछठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्ध्य

गोरखपुर

रेल कर्मचारियों का बकाया डीए एरियर दे सरकार- विनोद राय

गोरखपुर। आज पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय पर कर्मचारियों की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने केंद्र सरकार के उस फैसले पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है इसमें यह कहा गया है कि कर्मचारियों का 2020 -21 वर्ष के दौरान 18 महीने का डीए एरियर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल अर्थव्यवस्था की धुरी है एवं भारतीय रेल कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी अच्छी तरह कार्य करके अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान दिया है। आज कोरोना का काल समाप्त हो चुका है अर्थव्यवस्था पटरी पर है। भारतीय रेल को भी अपने संसाधनों से अच्छा आर्थिक लाभ हो रहा है। ऐसे में भारतीय रेल कर्मचारियों को डी ए एरियर का भुगतान न करना सरकार का सही फैसला नहीं है। केंद्र सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर पैसा खर्च कर रही है लेकिन जब कर्मचारियों की बात आती है तो सरकार का नकारात्मक फैसला हो जाता है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश है। सभा में उपस्थित विभिन्न पदाधिकारी और कर्मचारियों ने आक्रोश जाहिर किया। मंत्री विनोद राय ने केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय से मांग की है कि कर्मचारियों का बकाया डीए एरियर दिया जाए। जिससे सरकार और रेल के प्रति कर्मचारियों में एक अच्छा संदेश जाए एवं कर्मचारियों का आर्थिक उन्नयन हो सके। सभा में सर्वश्री ए के सिंह, मनोज द्विवेदी, डी के तिवारी, एससी अवस्थी, रामकृपाल शर्मा, देवेंद्र यादव,आर पी भट्ट, दीपक चौधरी ईश्वर चंद्र विद्यासागर, कुलदीप मणि त्रिपाठी, देवेश सिंह मनोज मिश्रा राजेश सिंह अजीत सिंह एबी पांडे, हेमंत, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी इत्यादि कर्मचारी एवम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!