लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कालेज में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं किया जागरूक।
बृजमनगंज महराजगंज
मिशन शक्ति अभियान के तहद बृजमनगंज क्षेत्र के लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कालेज भगपुर पश्चिम फुलमनहां में उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह मौर्य के नेतृत्व में में बालिकाओं को आत्मरक्षा व जनकल्याणकारी योजनाओं के पर्चे बांटकर जागरूक किया गया। जागरूक करते हुए उपनिरीक्षक श्री मौर्य ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं। आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मन चला आपको परेशान करें। तो घबराएं कदापि नहीं ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर काल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के अलावा आदि नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के प्रति शासन के दिए अनुदान के लाभ की बात कही। अभियान में उपनिरीक्षक अश्वनी सिंह मौर्य, कांस्टेबल सौरभ गिरी, राजेश मौर्य महिला कांस्टेबल शालिनी गुप्ता,साक्षी सिंह,अनुराधा शुक्ला, के अलावा मुख्य नियंता रत्नेश पाण्डेय, पीजी कालेज के प्राचार्य डा. श्रीराम सिंह, के अलावा कालेज के समस्त छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएँ आदि मौजूद रहे।


