महराजगंज

मार्ग दुर्घटना में चार घायल, दो रेफर।

मार्ग दुर्घटना में चार घायल, दो जिला अस्पताल रेफर।
बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को चार पहिया वाहन के चपेट में आने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन फरेंदा से बृजमनगंज की तरफ आ रही थी। जैसे ही समया माता मंदिर के पास पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रहे दो दोपहिया गाड़ी पल्सर और स्पलेंडर से टक्कर हो गई। जिससे दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सूरज साहनी,सनी,निखिल यादव व आदर्श साहनी निवासीगण पीपीगंज जनपद गोरखपुर को गंभीर चोटें आई। जिन्हें सीएचसी बनकटी भेजा गया। जिसमे से सूरज व आदर्श को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में स्वजनों को सूचना दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!