पकड़ी रेंज में पेड़ो की कटान जोरों पर वन विभाग बेखबर

पुरंदरपुर/महराजगंज वन क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहे हरे वृक्षो की अवैध कटाई से जंगल विरान हो रहे हैं। प्रत्येक वर्ष पौधरोपण के नाम पर विभाग की ओर से लाखों पेड़ तो लगाए जाते हैं। लेकिन अधिकांश पौधे जंगलों में नजर नहीं आते। बचेखुचे पेड़ भी विभाग की उदासीनता के चलते प्रति वर्ष आग की भेंट चढ़ जा रहे हैं। पकड़ी रेंज के ग्रामीण क्षेत्र हो या जंगल में रोजाना तेजी के साथ कटाई की जा रही है

हरे-भरे पेड़ो की संख्या में लगातार कमी आ रही है। पेड़ों की कटाई के कारण वन परिक्षेत्र कम होता जा रहा है। 15 साल पहले यही जंगल काफी हरे-भरे हुआ करते थे। लेकिन इसमें आज कमी आ चुकी है। मामला पकड़ी रेंज के मरचहवा बीट अंतर्गत सुबेदारपुर की है। जहाँ गाँव से सटे जंगल मे पेड़ो की कटाई जोरों से चल रही है। अब इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहे या साठगांठ जो कुछ भी हो लेकिन एक बात तय है। इस कटाई से प्राकृतिक सौंदर्य का अस्तित्व खतरे में है। और वन विभाग रोक लगाने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।