अंतर्राष्ट्रीय सीमा भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी बल तथा नेपाल सशस्त्र बल के साथ फुट पेट्रोलिंग किया गया

महराजगंज। आज भारत-नेपाल सीमा पर शांति बहाल रखने व तस्करी पर रोक लगाने को लेकर दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त रूप से फुट जॉइंट पेट्रोलिंग किया। इस फुट ज्वाइंट पेट्रोलिंग में महराजगंज जनपद के बहुआर थाना के चौकी इंचार्ज मनीष पटेल एसएसबी सशस्त्र बल के जवान और नेपाल राष्ट्र के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे संयुक्त फुट पेट्रोलिंग का नेतृत्व बहुआर चौकी इंचार्ज मनीष पटेल और एसएसबी के सुरक्षा बलों ने किया बहुआर में भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 497 से लेकर 498 पिलर तक सीमा का पैदल फुट पेट्रोलिंग किया गया सीमा पर पिलरों का अवलोकन कर सीमा पर शराब तस्करी, अपराध एवं अवैध और संदिग्ध आवागमन के लिए प्रयोग हो रहे रास्तों की पहचान कर दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग कायम रखने, सीमा पर शांति व्यवस्था कायम रखने, दोनों तरफ से होने वाले तस्करी पर लगाम लगाने, दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने का निर्णय लिया। साथ ही सीमा पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की जांच करते हुए लोगों से सीमा पर शांति व आपसी सदभाव बनाए रखने के अलावा सीमा पर संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने को कहा इस मौके पर बहुआर चौकी उप निरीक्षक मनीष पटेल उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह कांस्टेबल शिव प्रताप सिंह कांस्टेबल रविकांत उपाध्याय और एसएसबी सहित नेपाल राष्ट्र के सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे |