ब्रेकिंग
*नवीन प्राथमिक विद्यालय अतरौली में आज पोलियो बूत पर गंदगी का अंबार**मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार नगर पंचायत बांसगांव**मुख्यमंत्री का आगमन कल,स्वागत के लिए तैयार बांसगांवनमो कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचल से निकलेंगें खिलाड़ी : विमलेश पासवान*बांसगांव में पूर्व चेयरमैन ने बांटा 40 उज्जवला गैस कनेक्श*मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा*बंदोह नाला में मिला सड़ी-गली अवस्था में शव, जांच में जुटी पुलिस*31.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा गजपुर-कौड़ीराम मार्ग का चौड़ीकरण*बघराई में भाजपा के विकसित संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन**सभी लोगों को सत्य को आभूषण बनाना चाहिए- आचार्य धीरज कृष्ण शास्त्री*लोनी बॉर्डर पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेशबृजमनगंज क्षेत्र पंचायत की बैठक कल।*तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न*ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा-ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा किसान मोर्चा- विनय कुमार सिंह

उत्तरप्रदेशगोरखपुर

शैक्षिक संगोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन


गोला गोरखपुर।शिक्षक हमारे भविष्य का आकार देने और हैं एक बेहतर व्यक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ज्ञान, जानकारी और समृद्धि के वास्तविक धारक शिक्षक ही हैं जो हमारे जीवन के लिए विकसित और तैयार करते हैं।वह जानते हैं कि उनका छात्र राष्ट्र का भविष्य है।शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नही होता वह जहां भी रहेंगे समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।
उक्त बातें ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला के प्रांगण में प्राथमिक शिक्षक संघ – गोला द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कही।
आगे उन्होंने कहा कि संघ पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्ष कर रहा है सभी शिक्षक , कर्मचारी एक जुट रहे सफलता जरूर मिलेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष भक्त राज राम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं शिक्षा के माध्यम से शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान चरित्रवान बनाते हैं जो आगे चलकर आदर्श नागरिक बन राष्ट्र निर्माण में अग्रणीय भूमिका अदा करते हैं।
जिला कोषाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने कहा कि आदर्श शिक्षक जहां भी रहेंगे वह मनोयोग से राष्ट्र निर्माण में लगे रहेंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय ने कहा कि सेवा निवृत होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन विद्यालयों में दिए योगदान को समाज सदैव याद रखेगा। विद्यालय के प्रति क्रिया कलाप बच्चो एवम् शिक्षकों को चिरस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम को ज्ञानेद्र ओझा, अनिल पांडेय, युगेश शुक्ल,सुमंत सिंह, अशोक नाथ त्यागी ने भी
ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व दस वर्ष के सेवानिवृत्त 48 शिक्षकों को अंग वस्त्र, रामायण व उपहार भेंट किए गए।
संचालन संघ के संयुक्त मंत्री रवींद्र नाथ यादव ने किया।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष काशीनाथ तिवारी व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह ने ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षक मनोज सिंह, उपेंद्र मिश्र, रामनयन शुक्ल, सूर्य प्रताप राय, सुरेश कुमार, नीलम राय, आकांक्षा राय, संजीव कुमार, दिवाकर मौर्य , प्रदीप मिश्र, संतोष यादव, सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहें।

काशीनाथ तिवारी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह मंत्री निर्वाचित –
ब्लॉक इकाई के निर्वाचन के क्रम में अध्यक्ष के लिए दो पर्चे काशीनाथ तिवारी व रवि प्रताप ने लिए लेकिन रवि प्रताप का पर्चा खारिज हो गया क्योंकि वह प्राथमिक शिक्षक संघ के लगातार तीन वर्ष तक सदस्य नही थे। मंत्री के लिए एक ही पर्चा प्रेम प्रकाश सिंह ने लिया।इस प्रकार अध्यक्ष के लिए काशीनाथ तिवारी व प्रेम प्रकाश सिंह को मंत्री पुनः तीन वर्ष निर्वाचित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!