पुलिस द्वारा ई पाठशाला का किया गया आयोजन.बच्चों को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक
स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज ठूठीबारी में दिन शुक्रवार को पुलिस द्वारा ई पाठशाला का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने छात्र छात्राओं से संवाद कर पुलिस के विषय में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं ने भी उपनिरीक्षक से कुछ प्रश्न पूछा जिसका बड़े सरल से जवाब दिया गया साथ ही यातायात और नारी शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को बाइक पर तीन सवारी न बैठाए और हेलमेट लगाने के की अहमियत भी बताई गई। साथ ही महिला जागरुकता पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 महिला हेल्प नंबर 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 , 1091और 1070 के विषय में जानकारी दी गई। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुनील यादव, महिला कांस्टेबल पूजा पटेल, पूजा तिवारी, प्रज्ञा सिंह विद्यालय के प्रबंधक नंद प्रसाद चौधरी, प्रधानाचार्य मोहन चौधरी अध्यापक ओमप्रकाश पांडे , शुभम श्रीवास्तव, ओमकार शर्मा , ऋषिकेश , जगदीश वर्मा , विजय लक्ष्मी, शिवांगी साहनी योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।