महाराजगंज

डॉ नीना वर्मा बनी महाराजगंज की मुख्य चिकित्सा अधिकारी

संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नत किए गए मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव
फरेंदा, महाराजगंज
जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ नीना वर्मा को शासन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी महाराजगंज के पद पर नवीन तैनाती दी है। पदोन्नति प्राप्त महाराजगंज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण संयुक्त निदेशक के पद पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल अयोध्या के लिए किया गया है। डॉ नीना वर्मा जिला महिला अस्पताल बलरामपुर में लगातार 11 वर्षों तक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद का दायित्व संभालने के बाद 22 मई 2021 को शासन की ओर से जारी सूची में बतौर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में तैनात रहीं।30 जून2022 को शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के भारी भरकम स्थानांतरण सूची में डॉ नीना वर्मा को बतौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद महाराजगंज में नवीन तैनाती मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!