उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

डॉ कौस्तुभ बने महाराजगंज के नए पुलिस कप्तान,

पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ आई सर्जन है
बतौर पुलिस कप्तान महराजगंज दूसरा जनपद होगा डॉक्टर कौस्तुभ का

फरेंदा ,महराजगंज जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का तबादला गुरुवार देर रात कानपुर नगर में 37 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के लिए किया गया है।
संत कबीर नगर में बतौर पुलिस कप्तान प्रथम बार तैनात डॉक्टर कौस्तुभ को महराजगंज जनपद का पुलिस कप्तान बनाया गया है। बतौर कप्तान महराजगंज उनका दूसरा जनपद होगा। पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ आई सर्जन है। वह वर्ष 2004 से लेकर वर्ष 2015 तक डॉक्टरी पेशे में रहे हैं। बिहार के रहने वाले 2015 बैच के आईपीएस डॉक्टर कौस्तुभ की पहली तैनाती वाराणसी में हुई और उन्होंने वहां अंडर ट्रेनी का कार्य किया। उसके बाद उन्होंने नोएडा में एएसपी के पद पर कार्य किया। जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर उनकी तैनाती रही। उनका कार्यकाल गोरखपुर में करीब डेढ़ वर्ष रहा। फिर शासन ने उनकी तैनाती बतौर कप्तान पहली बार संत कबीरनगर में किया। बतौर पुलिस कप्तान उनकी दूसरी तैनाती जनपद महराजगंज में की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!