महाराजगंज

डी एम ने किया सम्भावित बाढ़ नियंत्रण हेतु रोहिन नदी पर बन्धे का निरीक्षण,

महराजगंज आज महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा सम्भावित बाढ़ नियंत्रण हेतु पूर्व में रोहिन नदी पर बने चेहरी बन्धे का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने नदी पर बाढ़ प्वाइंट पर किये गये मरम्मत कार्य /स्पेयर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिचांई अभियन्ता से अन्य जगहो पर कराये गये कार्यो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाढ़ के समय रिसाव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करा लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से बचा जाए जिसमे कि समय से कार्य नही होने के कारण परेशानी बढ जाय। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ प्वाइटों पर स्पेयर अवश्य बनाये जायें, जिससे आने वाले समय में सम्भावित बाढ से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर सिचांई अभियन्ता द्वितीय राजीव कपिल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!