जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प श्रद्धासुमन अर्पित किया,
महराजगंज 2 अक्टूबर 2021, जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मो0 जशीम, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे व कलेक्ट्रेट कर्मचारीगण द्वारा भी दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों तथा भारत की आजादी दिलाने हेतु उनके संघर्षों को याद किया गया। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी और शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलते हुए देश के प्रति सेवाभाव में समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है गरीब तबकों के व्यक्तियों के कार्यों में सहभागिता निभाना तथा उन्हें न्याय दिलाना। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अपनी व्यथा लेकर, न्याय पाने की लालसा में आपके पास आता है, इसलिए आपका कर्तव्य बन जाता है कि उसे न्याय मिले। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता व सर्वोदय का सिद्धान्त आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। आत्मनिर्भरता से अपने कार्यों में उन्नति व स्वच्छता से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को बनाये रखने में मदद मिलती है। सर्वोदय से सार्वभौमिकता एवं शोषणमुक्त समाज की प्रेरणा मिलती है। एक समतामूलक समाज की रचना में भागीदारी व हर व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मो0 जसीम द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। उक्त सभा का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे द्वारा किया गया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जयन्ती पर सभी सरकारी तथा अर्द्धसरकारी स्कूल व कालेजों में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान लोगों ने दोनों महापुरुषों के विचारों, देश के प्रति उनकी समर्पण भावना और भारत की आजादी दिलाने हेतु उनके कार्यों के लिए याद किया