प्रगतिशील लेखक संघ की जिला कार्यकारिणी गठित डॉ आर के मिश्र अध्यक्ष और के एम अग्रवाल महासचिव बने
डॉक्टर शांतिशरण मिश्र को मीडिया सचिव की जिम्मेदारी
महाराजगंज l स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल महाराजगंज में प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर रघुवंश मणि और प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव की उपस्थिति में प्रगतिशील लेखक संघ महाराजगंज जनपद के जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया l जिला कार्यकारी नामित किए जाने के संदर्भ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रलेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर रघुवंश मणि ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग 20 देश में यह मंच गठित है और इस मंच के माध्यम से साहित्यिक और रचनात्मक कार्य निरंतर किया जा रहे हैं l प्रगतिशील लेखक संघ का गठन महाराजगंज में सर्वसम्मत से किया गया है, आगामी दिनों में इस मंच के तत्वाधान में अनेक सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे lप्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश महासचिव संजय श्रीवास्तव ने महाराजगंज जनपद के जिला कार्यकारी की घोषणा की जिसमें प्रोफेसर इनामुल्लाह सिद्दीकी, वरिष्ठ कवि और पत्रकार वीरेंद्र मिश्र दीपक और सुरेंद्र सिंह एडवोकेट को संरक्षक, पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर आरके मिश्रा को अध्यक्ष सी जे थॉमस, अख्तर अब्बासी, और सुनील शुक्ला को उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार के एम अग्रवाल को महासचिव,डॉक्टर शांतिशरण मिश्र को मीडिया सचिव, संतोष श्रीवास्तव को संगठन सचिव,देवेश पांडेय को आयोजन सचिव, तथा सुरेंद्र पटेल और रितेश त्रिपाठी को संयुक्त सचिव सहित सरिता त्रिपाठी राजेश स्वर्णकार सुरेश चंद पांडे को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गयाlअध्यक्ष नामित किए जाने के बाद डॉक्टर आरके मिश्रा ने कहा कि प्रकृति लेखक संघ को महाराजगंज जनपद में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर इस संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना तथा साहित्यिक और रचनात्मक कार्यों को प्रसारण देकर मंच तक लाना मूल उद्देश्य होगा l नवनियुक्त महासचिव के एम अग्रवाल ने कहा कि प्रगतिशील लेखक संघ के माध्यम से लेखनी और रचनात्मक कार्य में गतिशील लोगों को जोड़कर इस मंच को महाराजगंज में प्रतिस्थापित किया जाएगा l
नव मनोनीत मीडिया सचिव डॉक्टर शांतिशरण मिश्र ने बताया कि प्रगतिशील लेखक संघ से संबंधित मीडिया के संदर्भ में जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हैं उनको मीडिया के लोगों के साथ साहित्यिक और रचनात्मक गतिशीलता बनाकर महाराजगंज जनपद में प्रतिस्थापित करने का प्रयास किया जाना ही उनकी प्राथमिकता है l