उत्तरप्रदेशमहराजगंज
संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की फंदे से लटकता मिला शव

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया में एक अधेड़ का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।सूचना पाकर पुरन्दरपुर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया निवासी रामबृक्ष यादव पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 50 वर्ष का शव फंदे (लुंगी) से लटकता हुआ मिला। जिसको एसआई जितेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आधुनिक चीर घर भेज दिया। इस दौरान उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, व पुलिस बल मौजूद रही।