उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

मतगणना कल, प्रत्याशियों के लिये बुधवार की रात पड़ रही भारी,

महराजगंज। जिले के पांचों विधान सभा की मतगणना 10 मार्च को सुबह 8 बजे से होगा। मतगणना की घड़ी ज्यों-ज्यों करीब आ रही त्यों-त्यों प्रत्याशियों की धडक़ने तेज हो रही है। बुधवार की रात प्रत्याशियों के लिये भारी पड़ रही है।
जिले के पांचों विधान सभा चुनाव के नतीजों के आने में बस चंद घंटों का इंतजार बाकी रह गया है। करीब दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सभी राजनीतिक दलों और जनता की सारी निगाहें चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। चुनाव के नतीजे गुरुवार को सामने आयेंगे। किसके सर जीत का सेहरा बंधेगा, जनता बेसब्री से कर रही इंतजार जनपद के महराजगंज सदर सीट, फरेन्दा सीट, सिसवा सीट, पनियरा सीट भाजपा के खाते में थी। इकलौता सीट नौतनवा विधान सभा सीट निर्दलीय अमन मणि त्रिपाठी के खाते में थी। विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा ने पुन: इन्हीं प्रत्याशियों पर दांव लगाया गया है। जबकि नौतनवा से निर्दलीय विधायक अमन मणि त्रिपाठी इस बार बसपा से चुनाव लड़े है।
इस बार के चुनाव में काफी उतार चढ़ाव नजर आया। कई प्रत्याशियों को जनता के कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा है। लेकिन इतनी दमदारी से पिछले कई चुनाव नहीं लड़े गये जितनी इस बार लड़ा गया है।
हालांकि प्रशासन की ओर से हर विधान सभा क्षेत्र में पांच मशीन की वीवीपैट पर्ची की गिनती भी की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर वीडियो कैमरा और स्टैटिक कैमरा भी लगाए गये है। हर केंद्र पर मीडिया सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि मतगणना का कार्य निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।् मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!