उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान, विजय सिंह हुए महाराजगंज कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का हुआ ऐलान, विजय सिंह हुए महाराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
फरेंदा, महाराजगंज
कांग्रेस ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। जिसमें जनपद महाराजगंज से एडवोकेट विजय सिंह को कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। एआईसीसी ने इसे मंजूरी दी है और राष्ट्रीय सचिव केसी वेणुगोपाल
ने कहा कि यह कदम जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाया गया है। इस सूची को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।