संतकबीर नगर
नगर महा सफाई अभियान के तहत आनंदनगर और बृजमनगंज में की गई सफाई।
बृजमनगंज महराजगंज
नगर विकास मंत्रालय के निर्देश पर आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर व नगर पंचायत बृजमनगंज में शुक्रवार को नगर महा सफाई महा अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न वार्डो में कूड़े करकट व नालियों की सफाई कराई गई। सफाई कर्मियों ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि महा सफाई महाअभियान 14 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलाया जाएगा। यह अभियान नगर अध्यक्ष और समस्त सभासद गणों के देख रेख में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सफाई कर्मचारी हर वह जगह जहां भी वर्षों से कूड़े फेंके जा रहे होंगे, चाहे वह सड़क हो या नाला या फिर कोई भूमि, उन्हें चिन्हित करके उसको आंदोलन स्तर पर साफ करेंगे।इसके बाद 22जुलाई को पौधारोपण भी किया जाएगा।


