संतकबीर नगर
चंदन बने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, मिली बधाई
बड़हलगंज : बड़हलगंज ब्लाक के सिधुआपार निवासी चंदन पांडेय को भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के अनुमोदन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे ने भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद चंदन ने कहा कि पार्टी ने हमे जो जिम्मेदारी दी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, स्वतंत्र सिंह, अखंड शाही, विद्यानिवास मिश्र, राजीव पांडेय, दिनेश पांडेय, सृंजय मिश्र, वेदप्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत शाही आदि ने बधाई दी हे।