आरएसएस के 6 उत्सवों में सम्मिलित वर्ष प्रतिपदा उत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया और संघ के संस्थापक को किया आद्य सरसंघचालक प्रणाम
राघवेंद्र त्रिपाठी, संत कबीर नगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख रूप से अपने छह उत्सव (विजयादशमी,मकरसंक्रांति ,वर्ष प्रतिपदा ,हिन्दू साम्राज्यदिनोत्सव ,गुरु पूर्णिमा और रक्षा बंधन) को मनाता है| उन्हीं में से एक वर्ष प्रतिपदा का उत्सव आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संत कबीर नगर ने पूरे जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया| इसी दिन संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी है ,इसलिए संघ के स्वयंसेवको ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम भी किया|
भारतीय नव वर्ष की शुरुआत चैत्र के महीने से होती है. हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि की रचना भी हुई थी. इसी दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी हुआ था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाता आया है. साल में एकमात्र ये ऐसा दिन होता है जब स्वयंसेवक संघ के संस्थापक को आद्य सरसंघचालक प्रणाम करते हैं. उसी क्रम में आज अपने जिले संत कबीर नगर में संघ के स्वयंसेवको ने पूर्ण गणवेश में पूरे हर्षोल्लास के साथ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष को मनाया व एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की जिसमें अपने जिले के जिला प्रचारक आदरणीय राजीव नयन के नेतृत्व में 9 खंड व 2 नगर में अपना हिंदू नव वर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया गया| इस उत्सव के शुभ अवसर पर अपने समय माता नगर के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के प्रांगण में आदरणीय प्रांत कार्यवाह वीरेंद्र का पाथेय प्राप्त हुआ| जिसमे उन्होंने कहा की यह तिथि चैत्र मास का प्रथम दिवस होता है और हिंदू धर्म में धार्मिक क्रियाकलापों और पर्वों की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नवरात्रि के पहले दिन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान ब्रह्मा की पूजा की जाती है और लोग इस दिन व्रत रखते हैं और ध्यान आदि करते हैं। यह दिन सफलता, समृद्धि और खुशियों की प्रारंभिक शुभकामनाओं के साथ आता है। इस अवसर पर जिला संघ चालक राम गोपाल , यशश्वी जिला प्रचारक राजीव नयन ,नगर संघ चालक राजकुमार , नगर कार्यवाह धर्मेंद्र , नगर सह कार्यवाह रणधीर ,नगर प्रचारक प्रवीण , जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय , सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अनिल के साथ साथ सूरज ,विवेक , नरेंद्र , मुक्तिनाथ ,सह नगर प्रचार प्रमुख ऋषिकेश जी और जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे|