उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

जनपद में व्यापक पैमाने पर मनाया गया।आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस,

महराजगंज, आठवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जनपद में व्यापक पैमाने पर मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन मिनी स्टेडियम धनेवा-धनेई में किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी व वरिष्ठ आईएएस एस० रंगाराव, जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल व अपर जिलाधिकारी डॉ० पंकज कुमार सहित अन्य लोग सम्मिलित हुए। मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त तहसील मुख्यालयों, विकासखंड मुख्यालयों, विभिन्न इंटर एवं डिग्री कॉलेजों सहित ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य कार्यक्रम में योगाभ्यास हेतु सभी लोग प्रातः 5:00 बजे से जुटने लगे। सबसे पहले लोगों ने प्रधानमंत्री के योग के विषय मे दिए गए संबोधन को सुना। इसके बाद सभी लोगों ने प्रातः 7:00 से 7:45 बजे तक योगाभ्यास किया। उपस्थित लोगों ने भुजंगासन, मकरासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, शीतली प्राणायाम, सहित विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
योगाभ्यास का संचालन मुख्य योग प्रशिक्षक कृष्णमुरारी सिंह के द्वारा किया गया और शुभम द्विवेदी, रानी चंद्रा, विपुल भारद्वाज और यजुर्वेद ने उनको सहयोग किया।योगाभ्यास के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि श्री एस० रंगाराव को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया। इसके अतिरिक्त योगाभ्यास कार्यक्रम में विशेष सहयोग हेतु नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, मुख्य योग प्रशिक्षक कृष्णमुरारी सिंह और विंध्यवासिनी सिंह को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी महत्वपूर्ण विरासत है। इसके महत्व और मानवता के लिए इसके कल्याणकारी स्वरूप को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भी इसे अमूर्त वैश्विक धरोहर का दर्जा प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन कुछ समय निकालकर योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए इससे हम तन व मन दोनो से प्रसन्न रहेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य अतिथि को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया बड़ी संख्या में योगाभ्यास हेतु लोगों की उपस्थिति पर उन्होंने कहा कि इससे योग की लगातार बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास हमारे मन-मस्तिष्क व शरीर दोनों को स्वस्थ बनाता है और हमारे भीतर अतिरिक्त उर्जा का संचार करता है। इसलिए हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।अपर जिलाधिकारी महोदय ने योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने मुख्य अतिथि महोदय की विशेष उपस्थिति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। योगाभ्यास में भाग लेने के लिए जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा और राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, द पैरामाउंट एकेडमी, महाराजगंज इंटर कॉलेज और स्काउट एंड गाइड व एनसीसी के बच्चों सहित लगभग 2000 लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!