उत्तरप्रदेशमहाराजगंज
किसानों के नहर काटने पर दर्ज होगा मुकदमा

बांसगांव-नहर की पटरी काटने वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज होगा ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। यह जानकारी सुनील कुमार शर्मा सहायक अभियंता सिंचाई विभाग ने दी। उन्होंने बताया कि कौड़ीराम राजवाहा नहर जो ग्राम कलौरा से धस्की के आगे तक जाती है। इसमें कुछ किसानों द्वारा जगह-जगह पर नहर को काट दिया गया है। जिससे पानी की बर्बादी भी हो रही है और पानी हेड से टेल तक नहीं जा पा रहा है।कुछ गांव के किसानों का फसल भी जलमग्न हो गया है। किसानों द्वारा नहर को ऐसे काट दिया गया है जिसका मरम्मत करना भी संभव नहीं है। किसान अगर नहर से अपने फसल की सिंचाई करना चाहते हैं तो वह सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए पुलामा से ही सिंचाई करें।आगे से अगर किसानों द्वारा नहर को काटा जाता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।