विशेष सदस्यता अभियान चला कर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया ।

सिसवा बाजार
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी विशेष सदस्यता अभियान के तहत नगर पालिका सिसवा क्षेत्र के खेसरारी मोल्हू टोला पर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियां बता कर क्षेत्र के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से खुश होकर अपने अपने मोबाइल से मिस कॉल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता बने, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि आज मोदी और योगी जी के योजनाओं से समस्त समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है बिना भेदभाव के जिससे आम जनमानस में सरकार के प्रति काफी खुशी की लहर है।
जिला महामंत्री मदन राजभर ने कहा कि आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को लाभ पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी ने जनता का हितैषी बनी हुई है जिससे जनता आज खुद अपने अपने मोबाइल से मिस कॉल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं यह हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सौभाग्य की बात है सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री किसान मोर्चा दयाशंकर सिंह , जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राकेश कनौजिया, जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना गौंड़, भाजपा स्वच्छ भारत के जिला संयोजक श्रीराम साही , सिसवा मंडल के उपाध्यक्ष हरि किशुन कुशवाहा, राजेश बैश्य, ने भारी संख्या में लोगो कोभाजपा की सदस्यता दिलायी।।