उत्तरप्रदेशलखनऊ
आज हो सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा
लखनऊ। भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा बुधवार को हो सकती है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए मंगलवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के बीच मंथन हुआ।
भाजपा में बीते दो महीने से संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चा चल रही है।
जिलों में से जिन जिलाध्यक्षों का दो कार्यकाल पूरा हो गया है उन्हें बदला जाएगा। साथ ही जिनके खिलाफ विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय चुनाव तक शिकायतें मिली है उन्हें भी हटाया जाएगा।
चौधरी और धर्मपाल ने क्षेत्रवार सामाजिक समीकरण के लिहाज से सूची पर मंथन किया। पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने बताया कि यदि सबकुछ ठीक रहा तो बुधवार को जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।