नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर की जिला बैठक शनिवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रमेश सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता व क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा ने संगठनिक गतिविधियों व नगरीय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझती। हम मानते हैं, हर काम बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम बनता है। इसलिए भाजपा की सरकारों ने गरीबों के लिए पक्के घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, नल से जल, बैंक में खाते, मुफ्त इलाज, मुफ्त भोजन, इंटरनेट, ऐसी बेसिक सुविधाओं पर फोकस किया है। पहले की राजनीति में ये बहुत फैंसी विकास नहीं माना जाता था। पहले की राजनीति में इसे बड़े काम के तौर पर देखा भी नहीं जाता था। इसलिए आज जो भी सरकारी लाभ है वो हर व्यक्ति, हर क्षेत्र, हर वर्ग, जो उसका हकदार है, उस तक तेज़ी से पहुंचने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाता है।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बदौलत चुनाव दर चुनाव विजय प्राप्त कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव में भी कुशीनगर के सभी नगर निकायों में कमल खिलेगा।
बैठक की अध्यक्षता और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया।इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जयप्रकाश शाही,लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक डॉ असीम राय जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, विजय शुक्ल, मनोज जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, दुर्गेश राय, सीता सिंह अंशु, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा , बाबू नन्दन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा पाण्डेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी निकाय चुनाव के प्रभारी उपस्थित रहे।