महाराजगंज

पनियरा विधायक आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

परतावल

भाजपा परतावल मण्डल की कामकाजी बैठक विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता के अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री गौरव पटेल ने किया। इसके मुख्य अतिथि जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला ने सम्मानित कार्यकर्तागण को संबोधित करते हुए उनके कार्यों को समझाया। 1 जून से 14 जून तक चलने वाले आभियान को बताएं। मोदी सरकार की सराहना करते हुए बताया कि
मोदी सरकार के “8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित है।
वहीं विधायक पुत्र युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने कहा कि,
मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई, 2022 को पूरे हो रहें हैं। इन वर्षों में जहां एक ओर कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिये गये है, यहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुए देश विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छूते हुए निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु 75 घंटे बूथ पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक, एमएलसी, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रदेश/क्षेत्र,जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों को प्रत्येक दिन 08 घंटे तक किसी एक बूथ पर जाकर बूथ आधारित गतिविधियों में सहभागिता करनी है, जन कल्याणकारी योजनाओं को बताना है।
इस कार्यक्रम में युवा नेता निर्भय सिंह, मण्डल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, विवेक पटेल, बागेश कसौधन, विजय जायसवाल, अनिल यादव, दिनेश चौहान, रामजतन चौहान, अभिषेक मिश्रा, उपेन्द्र उपाध्याय, नंद किशोर, राजकुमार सिंह, सुरेंद्र पटेल, कौशल श्रीवास्तव सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!