उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

भाजपा हटाओ गरीबी घटाओ,कांग्रेस प्रदेश सचिव दिलीप निषाद,

महराजगंज नौतनवा में कांग्रेस द्वारा लगातार दो कार्यक्रम करके हलचल मचा दी गई।शुक्रवार को जहां स्थानी मैरिज हाल में छत्तीसगढ़ से आए प्रशिक्षकों द्वारा नौतनवा विधानसभा के 200 से अधिक ग्राम पंचायत अध्यक्ष न्याय पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जनपद स्तरीय पदाधिकारी तथा विधानसभा में निवास करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों का विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की महंगाई बेरोजगारी अशिक्षा महिला उत्पीड़न आदि विषय को लेकर जनता में जाने की अपील की वही कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों से विधिवत परिचित कराया गया इसके अतिरिक्त आज नगर में प्रतिज्ञा यात्रा के तहत एक पदयात्रा आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा जहां नगर में पंपलेट बांटकर महंगाई के खिलाफ लोगों को सूचित किया गया वहीं भाजपा हटाओ गरीबी घटाओ कांग्रेस लाओ का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव दिलीप निषाद,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट,सदामोहन उपाध्याय, रामा कांति त्रिपाठी, नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, राजन शुक्ला, विजय कुमार मिश्रा, केसी पांडे, मोहम्मद अनवर, यंत्री प्रसाद मौर्य ,उमेश कुमार साहनी,छोटन प्रसाद गुप्ता, दिलीप कुमार, इंद्रेश चौधरी, इसरार अहमद, भोला वर्मा, राजकुमारी देवी,रामवृक्ष पूर्व प्रधान,ध्रुव सिंह पूर्व प्रधान, शोमाई प्रसाद पूर्व प्रधान, लालू प्रसाद यादव ,राम प्रकट निषाद, लव कुश अदिलोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!