बांसगांव नवीन व्यापार मंडल समिति का हुआ गठन

गौरव सिंह,बांसगांव, गोरखपुर।
शनिवार को शाम 7:00 बजे नगर पंचायत बांसगांव में स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर आहूत किए गए व्यापारी बंधुओं की एक आवश्यक बैठक में व्यापारी एकता एवं शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए एक नवीन व्यापार मंडल समिति बांसगांव का सर्व सम्मति से गठन किया गया। बैठक में प्रभुनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह ,आशुतोष सिंह, तथा मनोज सिंह सहित पांच व्यापारी बंधुओं को संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अजय सिंह को अध्यक्ष आर ०के ०सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सिंह ,उदय सिंह, केशव गुप्ता ,त्रिपुरारी राम त्रिपाठी ,को कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह (राशि)को महामंत्री नवीन सिंह ,राज प्रताप सिंह, राजेश शर्मा व रज्जाक को मंत्री राजन को संगठन मंत्री मोनू सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया ।इसके अलावा विकास राय एवं आकाशगंगा सैनी को मीडिया प्रभारी नामित किया गया।