उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल नामांकन के लिए किया गया जागरूक,


हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते मुख्य अतिथि निर्भय सिंह।
घुघली, महराजगंज।पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव से बुध्दवार को ब्लॉक स्तरीय शिक्षा जागरूकता रैली निकली गयी। इसके पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक
राजेश कुमार उपाध्याय
की देखरेख में आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के प्रतिनिधि निर्भय सिंह व आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी घुघली विनय शील मिश्र रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया इसके उपरांत विद्यालय की छात्रा अंशिका सिहं ,निशा सिंह , ज्योति सिंह निर्मला सिंह द्वारा सरस्वती गान एवं मुख्य अतिथि के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्री निर्भय सिंह शासन की मंशा के अनुरूप नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विगत वर्षों में विद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा किया गया। राजेश उपाध्याय द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर देने पर बल दिया गया इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक बारीगांव , नहर चौराहा , होते हुए पुराने बैंक चौराहे से होकर पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई ।
संपन्न रैली में मुख्य रुप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव अरविंद गुप्ता, रिजवान खान, राजू सिंह, घनश्याम यादव, अनुज कुमार तिवारी, जागृति त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, दीनानाथ यादव ,सीमा सिंह, रूपेश सिंह, शशि वर्मा ,मनोज कुमार वर्मा ,ए आर पी पारसनाथ, रविशंकर शुक्ला, परमानन्द विश्वकर्मा , संतोष चौधरी ,दिनेश कुमार, नीलम गुप्ता, नीतू दीक्षित मधुमिता सिंह ,अर्चना सिंह कन्हैया लाल प्रसाद, वीआरसी स्टाफ रामकरण, अनूप,विशाल,विनोद सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!