सौभाग्य की कामना के लिए डूबते सूर्य को दियाअर्घ्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था रहा चाक चौबंद, वरिष्ठ अधिकारी बराबर बनाए रहे नजर
नगर पंचायत आनंद नगर व्रतियों के हर सुविधाओं का रख रही थी ख्याल
फरेंदा, महाराजगंज छठ महापर्व नहाए खाए से शुरू हुए आस्था के छठ महापर्व का रविवार को तीसरा दिन शाम के समय प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को नदियों के घाटों तालाबों पर पहुंच कर छठवंती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। आगे के साथ पूजी जाने वाली छठी मैया का भक्ति भाव से पूजा अर्चना घाटों पर छठव्रती महिलाओं ने किया। पोखरो और नदियों के किनारे व्रती महिलाएं अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दी। नगर पंचायत आनंद नगर के दुर्गा मंदिर मानसरोवर व प्रेम पोखरा सहित लगभग दर्जनों छठ घाट पर व्रतियों की काफी भीड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की थी। वहीं उप जिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए घाटों पर निगरानी बनाए रखें जिससे छठ व्रती महिलाओं को डूबते सूर्य को बिना किसी बाधा के अर्ध दे सकें। नगर पंचायत आनंद नगर ने नगर के दोनों छठ घाट दुर्गा मानसरोवर व प्रेम पोखरे पर गंगा आरती, शिव आरती ,छठ माता आरती सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया था। मान्यता है कि शाम के समय भगवान सूर्य अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं ऐसे में महिलाएं अपने सुहाग और संतान की मंगल कामना लिए सायं काल सूर्य की अंतिम किरण प्रत्युष को अर्घ देकर सुख समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं।