उत्तरप्रदेशमहाराजगंज

खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर, दे रहा दुर्घटना का दावत

पनियरा।महराजगंज पनियरा थाना क्षेत्र के मुजुरी कस्बे में खुले में ट्रांसफार्मर रखकर विद्युत विभाग आम लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। मुजुरी कस्बे के नहर ‌चौराहे पर ट्रांसफार्मर बिना सुरक्षा के लगा हैं। इनके खुले तार लटक रहे हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बाद भी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है।
बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को ऊंचे ‌चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली का निर्माण होना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगी होना आवश्यक है। लेकिन, विभाग द्वारा नियमों से खिलवाड़ कर ट्रांसफार्मर रखा गया हैं, जिससे आम लोगों को करंट आने का भय बना रहता है। इसके नजदकी से आने- जाने पर करंट लगने की संभावना बनी रहती है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है जिसका खामियाजा बेकसूर को हो सकती है।
मुजुरी कस्बे के नहर चौराहे के पास खुले में ट्रांसफार्मर रखा गया है। जिसके आस-पास जाली का घेरा नहीं बनाया गया है, केवल खुले में ट्रांसर्फामर लगा दिया है। जिससे आस-पास के लोगों को इसके पास से गुजरने पर करंट का भय लगता है। बच्चों के चपेट में आने की संभावना रहती है, जिससे उनकी अधिक देखरेख करना पड़ती है। लेकिन इसके बाद भी विधुत विभाग के अधिकारी मौन बने हुए हैं। जिससे किसी बड़ी घटना होने से भी इंतजार नहीं किया जा सका है। जहां पर आम लोगों को करंट का भय बना रहता है। जिससे ट्रांसफार्मरों के पास से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। इस सम्बन्ध में विधुत उप केन्द्र मुजुरी अवर अभियंता अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला में जानकारी में नहीं है। मौके का जांच कराकर ‌खुले में रखे ट्रांसफार्मर का सर्वे कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!