थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अपराधिक मामलों के निस्तारण की दी जानकारी।
(I M KHAN) बृजमनगंज
थानाध्यक्ष ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को अपराधिक मामलों के निस्तारण की दी जानकारी।
बृजमनगंज महराजगंज
बृजमनगंज थाना में प्रशिक्षण के लिए तैनात उपनिरीक्षकों को सोमवार को थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने अपराधिक मामलों के निस्तारण में अपनाई जाने वाली तरीको बारीकी से समझाया। लगभग आधे दर्जन से अधिक प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को घटनास्थलों पर ले जाकर ऑनसाइट प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें घटनास्थल पर मौके का नक्शा बनाना, घटना से जुड़े लोगों के एंटी क्लॉक और क्लॉकवाइज साथियों की जानकारी को इकट्ठा करना साथ ही घटना के षडयंत्र रचने में शामिल लोगों की ऐतिहासिक जानकारी जुटाना सहित विभिन्न पहलुओं पर फोकस कर प्रशिक्षित किया गया।इस अवसर पर अमित कुमार राय,प्रशिक्षु उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक यादव,गौरव कुमार, दीपक, प्रिया वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।