बांसगांव/बुधवार को सुबह उपनगर सहित जिले के कई इलाकों में लगातार बारिश की वजह से रवि की फसल पूरी तरीके से नष्ट हो गई। हालांकि इस बाबत मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। अभी खेतों में रबी की फसल चना, अरहर, गेंहू आदि की फसल लगी है। इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।गेहूं के डंठल खेतों में ही गिर चुके हैं।
सुबह आई आंधी और बारिश से मौसम ऐसा बदला की उपनगर समेत पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति भी काफी देर तक ठप रही।
किसानों का कहना है कि पहले ही मौसम ने फसलों को काफी प्रभावित किया है इसमें खासकर दलहनी फसलें हैं। लेकिन अब मौसम में फिर हो रहा बदलाव खासकर चना, अरहर, गेहूं, जौ आदि फसलों को प्रभावित करेगा।
बांसगांव के वार्ड संख्या 6 निवासी किसान यशवंत सिंह ने बताया कि पहले ही बारिश काफी नुकसान कर चुका है। अब बारिश होने पर बची गेंहू की फसल बर्बाद हो जाएगी। बांसगांव के योगेंद्र सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश ने इस वर्ष काफी नुकसान पहुंचाया है। गेंहू की फसल पहले आवारा पशुओं ने नष्ट किया। अब जो बची है वह भी अब बर्बाद हो जाएगी। कई किसानों के मसूर, सरसों आदि के बोझ खलिहानों में हैं जिसके दाने खराब हो सकते हैं।