महाराजगंज से पंकज चौधरी को भाजपा का टिकट, लगातार नौवीं बार बनाए गए महाराजगंज लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी
प्रचंड वोटो से लोकसभा जीत कर गढ़ेंगे नए कीर्तिमान: बजरंग बहादुर सिंह
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पंकज चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर जीत की अग्रिम बधाई: राजेश जायसवाल
फरेंदा,महाराजगंज
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता द्वारा शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश में कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। महाराजगंज लोकसभा में पंकज चौधरी को लगातार नवीं बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। पंकज चौधरी वर्तमान में महाराजगंज से छठवीं बार सांसद के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वर्तमान समय में वह भारत सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के पद पर आसीन हैं। जनपद महाराजगंज से पंकज चौधरी को भाजपा का लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा की प्रचंड वोटो से जीत हासिल कर नए कीर्तिमान गढ़ने का काम करेंगे। वही नगर पंचायत आनंद नगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने पंकज चौधरी को लगातार नवीं बार भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जीत की गरी अग्रिम बधाई दी हैं।
फरेंदा, महाराजगंज