जनपद मे भारत नेपाल मैत्री महोत्सवआज से शुरू
पीजी कॉलेज में संपन्न होगी अनेक प्रतियोगिता प्रतिभा करेंगे कई छात्र-छात्राएं
महाराजगंज l भारत नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के कैंपस में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सेमिनार और अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा ।प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्रा और मुख्य नियंता डॉक्टर विपिन यादव ने संयुक्त रूप से उसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार को की ओर से तय किए गए कार्यक्रम में जहां एक तरफ रघुवीरा नृत्य नाटिका, भारतीय लोक नृत्य की प्रस्तुति, व्यंजन और हस्तशिल्प प्रदर्शनी, भारत नेपाल परिधान प्रदर्शन, डांस, नेपाली डांडिया, बांसुरी वादन सहित होगी वहीं भारत नेपाल मैत्री संबंधों को लेकर सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजनीति विज्ञान के विद्वान प्रतिभाग करेंगे l प्राचार्य और मुख्य नियंता ने बताया कि कॉलेज की ओर से लगभग तीन दर्जन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक नृत्य और अन्य मंचीय कार्यक्रम महोत्सव में प्रस्तुत किए जाएंगे तथा साथ में रंगोली पोस्टर नृत्य सहित अनेक प्रतियोगिताएं भी होगी उन्होंने महाविद्यालय के छात्राओं से इस मैत्री महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया है l