दुःखद: प्रधान संघ अध्यक्ष की माता का निधन, शोक की लहर।
दुःखद: प्रधान संघ अध्यक्ष की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
बृजमनगंज (महराजगंज)।
विकास खंड बृजमनगंज के ग्राम पंचायत सहजनवां बाबू के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह की माता श्रीमती विद्या देवी (उम्र करीब 83) वर्ष का शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे आकस्मिक देहांत हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके पुत्र राजू सिंह ने बताया कि माता जी का अंतिम संस्कार गांव के समीप मुड़ियारी घाट पर कल दिनांक 16 दिसंबर दिन शनिवार की सुबह करीब 9 बजे किया जाएगा। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, सहकारी समिति के चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र यादव,चंदू सिंह, दिलीप चौधरी, दिलीप गुप्ता, जेपी गोंड, अनिरुद्ध तिवारी, मदन गोपाल यादव, रविन्द्र यादव, इनामुल्लाह खान,विवेक चौहान, सहित अन्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।