मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा
बांसगांव/प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी 10 दिसंबर को बांसगांव के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में आगमन होने वाला है जिसकी तैयारिया जोरों शोरों से शुरू हो गई है।
इन्ही तैयारियों का जायजा लेने आज जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्णा करुणेश और एसएसपी डॉ0 गौरव ग्रोवर का आगमन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज और ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर पर हुआ।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री का आगमन जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक रहे तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय चतुर्भुज सिंह की कॉलेज परिसर में स्थापित होने वाली प्रतिमा का अनावरण करने के लिए होने वाला है।
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कॉलेज के मुख्य द्वार सहित पूरे भवनों का रंगाई पुताई और साफ सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।उपनगर सहित अगल बगल के क्षेत्रों में कट आउट लगाए जा रहे हैं।इन्ही सब तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार शाम करीब 3 बजे डीएम और एसएसपी का आगमन बांसगांव में हुआ जिसमे उन्होंने सबसे पहले इंटर कॉलेज के प्रांगण में बन रहे हेलीपैड का जायजा लिया फिर पीजी कॉलेज जाकर वहां पर भी तैयारियों को देखा और कुछ दिशा निर्देश भी दिए।
अंत में उन्होंने बांसगांव स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर का भी जायजा लिया।
बताते चलें की माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम मां दुर्गा मंदिर पर भी होने वाला है।
इस अवसर पर एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुराग सिंह, एसओ बांसगांव विजय कुमार सिंह, ईओ नगर पंचायत बांसगांव संजय सरोज, प्रबन्धक विजय कुमार सिंह बबलू,प्राचार्य डॉ0 गिरजेश सिंह, आशुतोष सिंह लव, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, देवेश सिंह, शिव सिंह, संतोष सिंह, गोलू सिंह, वीरेंद्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
*नगर पंचायत चेयरमैन और पीजी कालेज के प्रबंधक ने क्षेत्रीयजनो से की अपील*
स्व0 चतुर्भुज सिंह की पुत्रवधु श्रीमती प्रीति सिंह वर्तमान में नगर पंचायत बांसगांव की चेयरमैन भी हैं तो वहीं उनके पति विजय कुमार सिंह बबलू पीजी कॉलेज के प्रबंधक हैं।
ऐसे में दोनो लोग मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए अभिभूत हैं।
स्व0 चतुर्भुज सिंह के प्रतिमा अनावरण में शामिल होने के लिए क्षेत्रियजनो से अपील भी कर रहें है।